मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

परिजनों ने घेरा थाना, थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर किया शांत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। गुस्सायें परिजनों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। थानाध्यक्ष राज ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ाखेड़ा निवासी कुबेर वर्मा पुत्र दाताराम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ११ अक्टूबर को उसका भाई चरण सिंह अपने खेत पर जा रहा था। चौसपुर के निकट ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मेरे भाई के सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था। घायलावस्था में भाई को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर चालक सोहित राजपूत निवासी ग्राम गड़ाखेड़ा चला रहा था। जो मौके से भाग गया था। पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया है। वहीं घटना से गुस्सायें लोगों ने थाने का घेराव किया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश राय ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और पूरी मदद करने का भरोसा दिया। तब मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *