मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार शिवकुमार पुत्र विनोद बाथम उम्र करीब २७ वर्ष निवासी पिपरगांव १४ मई को बाइक से अपनी इलेक्ट्रानिक की दुकान मुरहास कन्हैया आ रहा था। मुरहास कन्हैया में सुबह करीब ९ बजे शिवकुमार की बाइक एक अन्य बाइक सवार से आमने सामने टकरा गयी। जिससे शिवकुमार गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया। जहां से उसे हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में डाक्टर के हाथ खड़े करने पर उसे कानपुर स्थित रिजेंसी अस्पताल में र्भी कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही मां हीरावती तथा पत्नी पूजा आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र व एक दो माह की पुत्री जनक है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। शिवकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता विनोद बाथम खेतीबाड़ी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *