फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार से कुचलकर युवक की बेहरहमी से हत्या कर दी गयी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडग़ाँव निवासी बजरंग सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 11:30 बजे उनका 28 वर्षीय पुत्र नवदीप दोस्तों के साथ गाँव के बाहर खेलो प्रतियोगिता स्टेडियम में बैठा था। उसी दौरान गाँव का ही शैलेन्द्र उर्फ सल्लू अपनी कार लेकर आ गया और नवदीप से गाली-गलौज करने लगा। जब मना किया, तो पुत्र नवदीप को कार से बेहरहमी से कुचल दिया। जिससे नवदीप की हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे जहाँ चिकित्सक ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अर्पिता, माँ सरोजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पचंनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बजरंग की तहरीर पर आरोपी शैलेद्र उर्फ सल्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लियाष। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जाँच की जा रही है।
गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को कार से कुचला, मौत
