फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे क्रॉसिंग पर उतरने की जल्दबाजी में युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर कन्नौज चले गये।
जानकारी के अनुसार कन्नौज के रायपुर मकरंदनगर निवासी 35 वर्षीय दीनबंधु उर्फ नन्हें राजपूत पुत्र विजय भान राजपूत सुबह कानपुर आनंद बिहार ट्रेन से अपनी बहन के घर पारिवारिक विवाद के चलते समस्याएं निपटाने आए थे। बहन किरन का घर भोपतपट्टी क्रॉसिंग के निकट ही है। क्रॉसिंग पर निकलते समय ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई, तो दीनबंधु ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की, वैसे ही पैर फिसल जाने में वह ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे ट्रेन से कटने से दीनबंधु की मृत्यु हो गई। दीनबंधु के भाई अभिषेक व ताऊ मातादीन भी मौके पर आ गए। परिजन मृतक का शव लेकर कन्नौज चले गए।
रेलवे क्रॉसिंग पर उतरते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत
