सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक टकरा गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि साथी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आशाखेड़ा चौराहे के पास सेफ्टी ग्रिल लगाने का काम चल रहा था। कार्यकारी संस्था के श्रमिक राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करके डिवाइडर पर काम कर रहे थे।
इसी दौरान सोहरामऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। बाइक पर सवार असोहा थाना क्षेत्र के कांथा निवासी रोहित और उसका साथी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई और 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया।

जहां चिकित्सक ने रोहित 22 पुत्र रज्जन वर्ष को मृत घोषित कर दिया। अरुण 20 वर्ष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के पिता रज्जन और मां विमला समेत परिजन सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *