युवा प्रतिभा शिवम अवस्थी को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण तब देखने को मिला जब भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिवम अवस्थी को उनके कार्यालय में इंटर्नशिप पूरी करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह सम्मान शिवम के लिए न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उनके राजनीतिक सफर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
शिवम अवस्थी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमृतपुर से हैं। बचपन से ही राजनीति और सामाजिक सेवा की ओर झुकाव रखते आए हैं। उन्होंने दिल्ली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया है और सक्रिय रूप से राजनीति में योगदान दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति कार्यालय में उनकी इंटर्नशिप ने उन्हें प्रशासनिक कार्यों, नीति निर्माण और सुशासन के गहरे पहलुओं को समझने का अवसर प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद शिवम अवस्थी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा यह मेरे लिए एक गर्व का क्षण है। मैं अपने गांव अमृतपुर के दोस्तों प्रशांत अवस्थी, गोपाल सक्सेना, माता-पिता और परिवार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। जिनके सहयोग और आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा हूँ। भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं और समाज सेवा के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने की इच्छा रखते हैं। उनका मानना है कि राजनीति सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य जनता के कल्याण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना होना चाहिए। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवारए मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। शिवम अवस्थी जैसे युवा जो नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। निश्चित रूप से देश के भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *