दिल्ली से लौटे युवक ने लगाई फांसी

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार ग्राम बदनपुर थाना राजेपुर के पूर्व प्रधान के भतीजे 35 वर्षीय अरविंद उर्फ अभय प्रताप पुत्र वीरपाल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी के साथ फर्रुखाबाद के मसेनी में किराए के मकान में रहता था। दो दिन पहले अपने बेटे 7 वर्षीय सोनू के जन्मदिन पर घर आया था और आज सुबह बाइक द्वारा तडक़े ही अपने गांव के लिए निकला था। गांव के बाहर अपने ही खेत में जामुन के पेड़ पर काले दुपट्टे में उसका शव लटका हुआ पाया गया। सुबह 6.30 बजे उसका बटाईदार मुरारी खेत में दवा डालने के लिए गया, तो उसने उसे वहां लटका हुआ पाया। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी थाने में दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी मिलने के बाद गांव और आसपास के लोग वहां इक_ा हो गए। मौत का कारण रहस्य में छुपा हुआ था जो कि पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मृतक को पेड़ से उतार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और उनके परिजन अपने युवक की मौत पर फूट-फूट कर रो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *