संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के हाथ में लगी गोली

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ में गोली लग गयी। रात में ही युवक थाने पहुंचे। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन निवासी एक युवक के बीते रात संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ में गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में युवक परिजनों के साथ थाने पहुंचा। थाना पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार देे के बाद डाक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर बबना चौकी इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार पहुंचे। तथा मामले की जांच पड़ताल की। वहीं खबर लिखे जाने पर थाना पुलिस से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि युवक के गोली लगी है, लेकिन उसको रात में ही लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक तरह-तरह की बातें बताकर घुमा रहा है। अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *