युवा व्यापार मंडल ने चौक पर फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला, किया विरोध

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर युवा व्यापार मंडल द्वारा पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का पुतला चौक पर फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया। युवा व्यापारियों ने कहा कि बोर्ड की बैठक में सीसीटीवी कैमरों की स्वीकृति मिली। जिसके बाद अभी तक पालिकाध्यक्ष शहर के व्यापारियों के प्रति लापरवाही बरत रही हैं। कैमरे ना होने से आम जनता व व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। बोर्ड की मीटिंग में जब कैमरों को स्वीकृति मिल गयी है तो फिर अभी तक इस सुविधा से व्यापारियों को क्यों नहीं जोड़ा जा रहा और रेलवे रोड का निर्माण कार्य एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। जिपर नगर पालिका अध्यक्ष का कोई ध्यान नहीं गया है। पूर्व में भी कई बार पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया, लेकिन निष्क्रियता के चलते पालिकाध्यक्ष ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे आक्रोशित युवा व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष का पुतला दहन किया। सीसीटीवी कैमरे व्यापारियों की सुरक्षा में अह्म भूमिका निभाते हैं और रेलवे रोड के अधूरे पड़े निर्माण कार्य से व्यापारियों का व्यापार बाधित होता है और पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों को एक कार्यालय देने का वायदा किया था, जो कि अभी तक पूरा नहीं किया। यदि पालिकाध्यक्ष ने 10 दिन में मांगों को पूरा नहीं किया तो अनिश्चित काल धरना दिया जाएगा। इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, आशिफ खान, गोविंद बाथम, मजीद अली, आगाज खान, करीम खान, शान मोहम्मद, सचिन शर्मा, नितिन वर्मा, अजीम खान, रवि गुप्ता, राजेन्द्र चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *