फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पास्को एक्ट में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 1 दिसम्बर जयवीर सिंह ने दर्ज कराये मुकदमे में दर्शाया था कि अभियुक्तगणों द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363, 366, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

थाना जहानगंज के उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार कां0 संजीव कुमार के साथ अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध धरपकड़ अभियान चला रहे थे। अभियोग से सम्बन्धित मुख्य आरोपी धीर सिंह पुत्र भईयालाल निवासी ग्राम कटरी भीमपुर दौली की मढैय़ा थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तलाशी में आरोपी के पास से 640 रुपये की नगदी बरामद हुई।
