फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। धरना स्थल पर मांगों को लेकर धरना दे रहे किसान यूनियन का मोबाइल से वीडियो बनाने पर युवक की पिटाई कर मोबाइल छीन लेने के मामले में पीडि़त ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के मुडगांव के निवासी रामू सिंह पुत्र शिवसरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह फतेहगढ़ एसडीएम सदर के यहां अपने भाई उपेन्द्र 107/116 की तारीख पर उसके साथ आया था। इस दौरान एसडीएम कोर्ट के सामने धरना स्थल पर शिवराज सिंह पुत्र कल्याण सिंह, पूरन सिंह पुत्र लटूरी सिंह निवासी मुडगांव मोहम्मदाबाद व बबलू सोमवंशी पुत्र नामालमू निवासी भरखा थाना राजेपुर धरना स्थल पर बैठे थे। मुझे शिवराज सिंह ने आवाज दी तो मैं उनके पास चला गया और प्रदर्शन स्थल पर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा, तभी शिवराज सिंह ने मेरा मोबाइल जबरियन छीन लिया। मैने सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की। युवक की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
धरना स्थल का वीडियो बनाने पर युवक का किसान नेताओं ने छीना मोबाइल मुकदमा दर्ज
