फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद युनूस अंसारी ने लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के समर्थन में चौपाल लगाकर वोट मांगे। सदर विधानसभा के ग्राम अमेठी में देर रात्रि अपनी टीम के साथ पहुंचे युनूस अंसारी ने प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के समर्थन में चौपाल लगाकर वोट मांगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां बतायी। युनूस अंसारी ने कहा कि आज हर समाज का व्यक्ति रोजगार के लिए परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा के इशारे पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराया, धमकाया जा रहा है। संविधान खतरे में है, उसे बचाना है। उनके सम्बोधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलायें भी मौजूद रही। इस दौरान जाहिद, गुड्डू, अब्दुल रहमान, राजा, गणेश वर्मा, अरविन्द कुशवाहा, रामकिशन बाथम, धर्मेन्द्र यादव, हरिकिशन शाह, मनोज कुशवाहा आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
चौपाल लगाकर युनूस अंसारी ने सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
