भारत की मेहमाननवाजी से गदगद हुए फ्रांस के राष्ट्रपति

भारतवासियों को फ्रांस आने का दिया न्यौता
समृद्धि न्यूज। इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। दौरे के तहत मैक्रों गुरुवार दोपहर में जयपुर पहुंचे। इसके बाद शाम में मैक्रों और पीएम मोदी ने जयपुर में रोड शो किया। गुरुवार को जयपुर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। शुक्रवार शाम में दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को लेकर संयुक्त बयान जारी किया गया। जिसमें दोनों नेताओं ने लाल सागर में नेविगेशन की आजादी और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने पर जोर दिया।
फ्रांस में इस साल कई बड़े आयोजन होने हैं, इन्हीं आयोजनों के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारतीयों को फ्रांस आने की बात कही। शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में फ्रांस के राष्ट्रपति ने लिखा कि फ्रांस इस साल पूरी दुनिया का स्वागत करेगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने शनिवार को भारत में अपने शानदार स्वागत के लिए भारतवासियों को धन्यवाद दिया। मैक्रों ने भारतीयों को फ्रांस आने का भी न्योता दिया। फ्रांस में इस साल कई बड़े आयोजन होने हैं। इन्हीं आयोजनों के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारतीयों को फ्रांस आने की बात कही। शुक्रवार को इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए स्टेट डिनर में भी शामिल हुए। शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में फ्रांस के राष्ट्रपति ने लिखा कि फ्रांस इस साल पूरी दुनिया का स्वागत करेगा। इस साल द्वितीय विश्व युद्ध की सालगिरह मनाई जाएगी। ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों का आयोजन भी पेरिस में होगा। इनके साथ फ्रैंकोफोनी सम्मेलन भी होगा। हमारे दोस्तों, आप सभी का स्वागत है। शुक्रवार शाम में फ्रांस के राष्ट्रपति, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दिल्ली की मशहूर निजामुद्दीन औलिया की दरगाह भी गए। इमैनुएल मैक्रों दरगाह में करीब आधा घंटा रुके और इस दौरान उन्होंने दरगाह पर चादर चढाई और कव्वाली का भी आनंद लिया। दरगाह निजामुद्दीन औलिया में कव्वाली का आनंद लेते फ्र्रांसीसी राष्ट्रपति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखी। इसके बाद शाम में वह राष्ट्रपति भवन में स्टेट डिनर में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *