वोट देकर लोकतांत्रिक परम्पराओं को सशक्त बनायें

फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम जन मानस को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्रेरित किया जा रहा है कि सभी लोग मतदान करें और देश की विकासशील सरकार बनाने में सहायक बने। समृद्धि न्यूज़ द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर पांच वर्ष में होने वाला चुनाव जनता को अपने जनप्रतिनिधि के कार्यों का अवसर प्रदान करता है। इसका प्रयोग सभी मतदाताओं को करना है। लोकतांत्रिक परम्पराओं को सशक्त बनाने में भारत एक कामयाब देश है। इस मौके पर अधिवक्ता अमन वर्मा, जितेन्द्र सिंह शाक्य, रोहित यादव, केके कश्यप, प्रदीप कुमार, आरिज मोहम्मद, अखिलेश राजपूत, जीवन सिंह राजपूत, प्रदीप यादव, रक्षपाल सिंह, यादव सिंह शाक्य, संजय सिंह, पंकज त्रिपाठी मौजूद रहे।

वोट देकर राष्ट्र का मजबूत बनाये: देवेन्द्र सिंह यादव

अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मतदान एक अवसर पर अपना वोट देश की मजबूती के लिए अवश्य करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देकर राष्ट्र की मजबूती के लिए मतदान करें। चौथे चरण में जनपद में मतदान है। अपने बूथ पर जाये और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।

एक वोट प्रत्याशी का भाग्य बदल सकता है : जितेन्द्र सिंह

अपने देश की लोकसभा की सरकार चुनने के लिए मतदान करें और सुयोग्य प्रत्याशी को वोट दें। १३ मई को घर से निकालकर सबसे पहले मताधिकार का प्रयोग करें। जो क्षेत्र में विकास के साथ-साथ देश को मजबूत करने के लिए कार्य करें। एक वोट प्रत्याशी का भाग्य बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *