जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया गया विश्व ओरल स्वास्थ्य दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि शरीर के सभी अंगों का उचित ख्याल रखा जाये। इन अंगों में हमारा मुख सबसे महत्वपूर्ण अंग है और मुख तभी सुंदर रहेगा, जब आपका दांत आपके साथ है। सिविल अस्पताल लिंजीगंज में तैनात एनसीडी के डॉ0 ऋषि नाथ गुप्ता ने बताया कि किसी भी इंसान का मुंह उसके शरीर का दर्पण होता है और आपके सामान्य स्वास्थ्य और कल्याण को दर्शाता है। स्वस्थ मुंह और स्वस्थ शरीर साथ-साथ चलते हैं। मुंह को सही ढंग से काम करने और समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्वस्थ मुंह बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सिविल अस्पताल लिंजीगंज के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *