पुराना लेटर तोड़ते समय गिरा, एक मजदूर की मौत

गृहस्वामी गम्भीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुरानी लेंटर तोड़ते समय अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गृहस्वामी गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना अंतर्गत ग्राम उखरा बीसलपुर निवासी शशिकांत दीक्षित उर्फ भूरे अपना पुराने मकान का लेटर तुड़वा रहे थे। कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे। इस दौरान लेंटर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें एक मजदूर रजत कुमार पुत्र सुभाष चंद्र कठेरिया निवासी बीसलपुर बांगर की मौके पर ही मौत हो गई तथा गृह स्वामी शशिकांत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है रजत कुमार अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। इससे पहले उसके दो भाईयों की भी मौत हो चुकी है। यह भी कुछ मंदबुद्धि का था। उसकी मृत्यु होने पर उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जब घटना की सूचना माता-पिता को मिली, तो वह रोते बिलखते उखरा गांव पहुंचे और अपने बेटे को मृत देखकर गश खाकर गिर गए। माहौल बहुत गमगीन था। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को थी। मौके पर थाना अध्यक्ष एसआई गिरीश चंद्र, नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *