पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल

पिकअप खाई में गिरी, चालक को शीशा तोडक़र निकाला गया
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठे दो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी से लोहिया रेफर कर दिया गया। वहीं पिकअप चालक का उपचार कराकर पुलिस अपने साथ ले गयी।
मिली जानकारी के अनुसार सुशील पुत्र छैल बिहारी 26 वर्ष ग्राम बिजेदेपुर थाना अलीगंज जिला एटा अपने मामा ध्रुव मोहल्ला अलेहपुर थाना शमशाबाद के घर पर आया था। जो बाइक से शमशाबाद जा रहा था। बाइक सुशील चला रहा था। बाइक पर रत्नेश पुत्र प्रेम सिंह 28 वर्ष, रिंकू पुत्र अनिल कुमार 18 वर्ष निवासी अलेहपुर बाइक पर बैठे थे। ग्राम अलेहपुर और शमशाबाद के बीच में शमशाबाद की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुशील पुत्र छैल बिहारी की मौके ही पर मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद पिकअप खाई में जा गिरी। पिकअप चालक इस्लाम पुत्र नन्हें उम्र 25 वर्ष निवासी अस्तबल तराई थाना मऊदरवाजा पिकअप में फंसा रहा। जिसे सीसा तोडक़र बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया भेज दिया। गंभीर रूप से घायल रत्नेश और रिंकू को सीएचसी शमसाबाद लाया गया। जहां तैनात डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल रत्नेश व रिंकू को अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। थाना पुलिस पिकअप चालक नन्हें को सीएचसी शमसाबाद लाकर उपचार कराकर अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *