अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक सबार को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया। जिससे उसे गंभीर हालत में लोहिया अपस्ताल में भर्ती किया गया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पंहुचे परिजनों में कोहराम मच गया
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिय़ा ढिलावल निवासी 28 वर्षीय अखिलेश राजपूत खेती का कार्य करता था। उसके पिता रघुवीर राजपूत की लगभग दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। रविवार को वह बाइक से आ रहा था। उसी दौरान थाना राजेपुर के ग्राम जमापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें अखिलेश को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रविन्द्र कुमार ने शाम 4.26 लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दियाद्य अखिलेश की पत्नी अंकिता व माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह नें बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *