कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में झमाझम हुई बरसात से गरीब का कच्चा आशियाना जमींदोज हो गया। जिससे पीडि़ता का सामान भी मलबे में दब गया।
जानकारी के अनुसार जुगन्ना पुत्री अलमुद्दीन निवासी भोजपुर का गांव के अंदर कच्चा मकान है। जिसमें वह काफी सालों से रह रही हैं, लेकिन कल शुरु हुई झमाझम वारिश से उसका कच्चा मकान जमींदोज हो गया। जिससे उसका गृहस्थी आदि का सामान भी मलबे में दब गया। मकान गिरने से पीडि़ता काफी परेशान नजर आयी। सूचना पाकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। वहीं ग्राम प्रधान भुवन चंद्र ने पीडि़ता की आर्थिक मदद की। प्रधान ने बताया की उनके लिए कॉलोनी की सरकार के द्वारा व्यवस्था करवाई जायेगी। वहीं इस घटना की सूचना से लेखपाल को भी अवगत करवाया गया।
एक दिन की बरसात में गिरा गरीब का आशियाना
