ई-रिक्शा पर सवार महिला का बाइक सवार बदमाशों ने लूटा पर्स

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा में सवार महिला का पर्स लूट लिया और फरार हो गये। महिला ने ई-रिक्शा चालक व एक महिला पर लूट का आरोप लगाया है।
जानकार के अनुसार लक्ष्मी पत्नी अजीत निवासी जिला अस्पताल कन्नौज अपनी मौसी के घर नगला पुथा मोहम्मदाबाद जा रही थीं। उन्होंने भोलेपुर से ई-रिक्शा पकड़ा था। सेंट्रल जेल चौराहे के आगे बांके बिहारी कोल्ड, चौकी आईटीआई, थाना कादरीगेट के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने उनका पर्स छीन लिया। जिससे महिला ई-रिक्शे से गिरकर घायल हो गई। महिला ने बताया कि लुटेरे आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, बिछुआ, बेसर, नाक का फूल, दो जोड़ी तोडिय़ां तथा एक मोबाइल लूट ले गये। महिला व उसके पति ने ई-रिक्शा चालक व एक महिला पर लूट करने का आरोप लगाया। पीडि़त महिला थाना पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *