फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा प्रत्याशी को जबरिया हरवाने तथा क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीडि़त, उसके दिव्यांग पुत्र व परिजनों के साथ मारपीट की। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीडि़त राजेश दुबे पुत्र श्री चंद्रप्रकाश दुबे निवासी शास्त्रीनगर थाना व कस्बा मोहम्मदाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पीडि़त का पुत्र राहुल जो कि एक हाथ से विकलांग है। ५ जून को गांव के ही हरिओम सैनी पुत्र सियाराम व विकास उर्फ विक्की पुत्र हरिओम, विपिन व शानू पुत्रगण महेशचंद्र सैनी, विनोद पुत्र दिनेशचंद्र सैनी ने कहा कि सपा को जबरिया हरवा दिया और क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे। जब पुत्र ने ऐसे शब्द कहने का विरोध किया, तो उपरोक्त लोग अभद्रता करने लगे। जिस पर मोहल्ले के लोगों ने बात शान्त करवा दी। यह लोग बाद में धमकी देकर चले गये। ६ जून को शाम करीब ९.३० बजे पीडि़त अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी गांव ही मुन्नू सिंह पुत्र जगत सिंह, अवधेश पुत्र गया सिंह, अभय व गुड्डन पुत्रगण प्रहलाद सिंह, विशाल पुत्र ओमपाल यादव पुत्र शिवनंदन यादव अपने १०-१२ अज्ञात साथियों के साथ नाजायज असलहे लेकर आये और गाली-गलौज करने लगे। जिसका पीडि़त ने विरोध किया, जिस पर उपरोक्त सभी लोग मारने को दौड़े। उपरोक्त लोग भी घर के अंदर घुस और पीडि़त तथा परिजनों व महिलाओं के साथ मारपीट कर अभद्रता की। उपरोक्त लोग जानमाल की धमकी देते हुए असलहे लहराते हुए फरार हो गये।
दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/06/Graphic1-4-scaled.jpg)