अवैध निर्माण रोकने गयी पुलिस के साथ दबंगों ने की अभद्रता

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अवैध निर्माण रोकने गयी पुलिस के साथ दबंगों ने अभद्रता कर दी। पुलिस दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी राजीव यादव उर्फ नन्हें व उसका भाई सर्वेश यादव सब्जी मंडी के निकट दुकानों का अवैध निर्माण कर रहे थे। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल रोहित अवस्थी को हुयी। लेखपाल ने निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा। निर्माण कार्य न रोकने पर लेखपाल ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। कस्वा इंचार्ज संजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान दबंगों ने दारोगा के साथ अभद्रता कर दी। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस दबंगों को घसीटकर थाने ले गयी। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। दो वर्ष पूर्व भी राजीव यादव के खिलाफ लेखपाल रोहित अवस्थी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। हल्का इंचार्ज संजय कुमार राय ने बताया लेखपाल की तहरीर पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। आरोपितों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *