कपड़ा व्यापारी ने रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

क्षेत्र पंचायत सदस्य भी था मृतक कपड़ा व्यापारी
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। कपड़ा व्यापारी ने कुछ माह पूर्व गांव में ही एक ग्रामीण से ब्याज पर 50 हजार रूपये उधार लिए थे। कई बार ग्रामीण ने अपने पैसे मांगे। जिस पर कपड़ा व्यापारी ने आजकल किया, तो ग्रामीण ने कल शाम को पैसे मांगने के बाद गाली गलौज भी की। व्यापारी ने अपनी पत्नी को जानकारी दी और आज सुबह घर से दुकान खोलने के लिए निकला। बाजार से रस्सी लाकर अपने खेत में लगे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव दुबरी निवासी कपड़ा व्यापारी मृतक मुकेश चौहान उम्र 50 वर्ष गांव के एक ग्रामीण से कुछ माह पूर्व 50 हजार रूपये उधार लिए थे। ग्रामीण ने कई बार पैसे मांगे, तो कपड़ा व्यापारी ने पैसे नहीं दिए। कल उसने फिर पैसे मांगे। मामला कुछ आगे बढ़ गया। जिसके चलते कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को पूरी जानकारी दी और आज सुबह रोज की तरह चिलसरा बाजार में अपनी कपड़ा की दुकान खोलने के लिए घर से गया था। वहीं बाजार से एक दुकान से रस्सी ली और रिश्तेदारियों को सूचना कर दी कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और अपने खेत में एक पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पुत्र राजा बाबू की सूचना पर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के एक पुत्र राजा बाबू और चार लड़कियां हैं। जिनमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। पत्नी लक्ष्मी सिंह और दो पुत्री पल्लवी और मोहिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि मेरे पति ने एक ग्रामीण से 50 हजार रूपये उधार लिए थे। वह कई दिनों से तकादा कर रहे थे। इसी के चलते पति ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया पैसे के मामले की जानकारी नहीं है। मृतक के पुत्र की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *