रंजिश हुई मारपीट में एक पक्ष ने पांच पर दर्ज कराया मुकदमा

कंपिल, समृद्धि न्यूज। रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले। दोनों पक्ष से छ: लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।
गांव पुरौरी निवासी प्रशांत द्विवेदी ने दी तहरीर में बताया कि वह और उनके भाई निश्चल द्विवेदी बाहर नौकरी करते हैं। घर पर माता पिता अकेले रहते हैं। पड़ोसी रजनेश दुबे व उनके स्वजन आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। दो दिन पूर्व रंजिश रजनेश स्वजनों के साथ घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे, ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें प्रशान्त के पिता सुभाष, भाई निश्चल, मां गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान मां का मोबाइल, सोने की जंजीर व झुमके खो गए। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर पर बुधवार शाम रजनेश दुबे, आर्येन्द्र, आदेश, नीरेश व एक महिला के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *