आग से पांच घरों की गृहस्थी जली, मासूम सहित दो झुलसे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गर्मी के चलते आग की घटनायें आये दिन घट रह हैं। गुरुवार को आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर गहलवार निवासी राजीव कुमार की 7 वर्षीय पुत्री स्नेहा गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी अचानक अचानक गैस से झोपड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से राजीव के साथ ही उनके भाई राजबहादुर, श्यामवीर, पुष्पेन्द्र व संदीप की झोपड़ी भी जलकर राख हो गयीं। आगजनी की घटना में घर में रखा अनाज तथा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल नें कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन अग्नि पीडि़तों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग बुझाने के चक्कर में स्नेहा व हरपाल झुलस गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया। उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया की पीडि़तों की हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *