तरबूज तोडऩे से मना करने पर हुई मारपीट-फायरिंग, पिता-पुत्र सहित चार घायल

क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। तरबूज तोडऩे से मना करने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते फायरिंग व मारपीट में घटना तब्दील हो गयी। इस दौरान तरबूज की रखवाली कर रहे पिता पुत्र सहित चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गये।
थाना कमालगंज के ग्राम भटपुरा में नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज में नवादा निवासी इकबाल व उसके पुत्र आदिल काम करते है। कोल्ड के पीछे विकास का खेत है। उसी खेत में पिता-पुत्र ने तरबूज कर रखे है। जिनकी वह रखवाली कर रहे थे। पिता-पुत्र का कहना है कि अक्सर लोग तरबूज चोरी कर ले जाते है। आज तरबूज आजाद नगर निवासी दो युवक तोड़ रहे थे। जब उन्हें मना किया तो वह गालियां देने लगे और कुछ देर में लगभग १०० से १५० लोगों को बुला ले आये। जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। मारपीट शुरु कर दी और हमलावरों ने फायरिंग भी कर दी। इस दौरान इकबाल व उनका पुत्र आदिल, सूरज व चांद घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविन्द्र राय ने पहुंचकर घायलों से जानकारी की। वहीं थानाध्यक्ष राजेश राय ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। गंभीर घायल होने पर इकबाल व आदिल को लोहिया रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *