कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कटहल तोडऩे से मना करने पर विवाद होने पर एक पक्ष ने पत्नी व उसके पति पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भुलनपुर चिरपुरा निवासी श्यामाचरन व उनकी पत्नी श्यामादेवी का गांव के ही रजनीकांत व लक्ष्मीकांत से कटहल तोडऩे को लेकर विवाद हो गया। पहले कटहल का पेड़ लक्ष्मीकांत व रजनीकांत के हिस्से में था। बंटवारे के दौरान पेड़ श्यामादेवी के हिस्से में आ गया। आरोपी लक्ष्मीकांत आदि जबरियन कटहल तोड़ रहे थे। श्यामादेवी ने मना किया तो हसिये से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गयी। चीख पुकार की आवाज सुनकर पति बचाने आया तो उस पर भी हमला बोल दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उपचार चल रहा है।
कटहल तोडऩे का विरोध करने पर महिला पर हसिये से हमला
