खनन अधिकारी ने की अनदेखी तो स्थानीय लोगों ने किया विरोध, तब जागे
पकडऩे के बाद अभी तक खनन अधिकारी ने नहीं दी उच्चाधिकारियों को जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद खुलेआम दिन हो या रात अवैध खनन कर खनन माफिया लाखों रुपये के राजस्व का चूना सरकार को लगा रहे। इसे खनन अधिकारी की लापरवाही कहें या अनदेखी। काफी समय से दिन और रात डंपर व टै्रक्टर से अवैध खनन कोतवाली फतेहगढ़ के याकूतगंज क्षेत्र में चल रहा है, लेकिन खनन अधिकारी को इसकी भनक नहीं लगी। जब स्थानीय लोगों ने अवैध खनन करने वाले के टैक्टर रोककर विरोध प्रदर्शन किया, तब जाकर खनन अधिकारी नितिन वर्मा ने पहुंचकर मौके पर अवैध खनन में लिप्त जेसीबी व मिट्टी से भरे टै्रक्टर ट्राली पकडक़र याकूतगंज पुलिस के सुपुर्द करते हुए कहा कि इन्हें सीज कर रहे है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बताते चले कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र याकूतगंज के ग्राम हुसैनपुर नौखण्डा के आसपास क्षेत्र में खुलेआम रात और दिन जेसीबी व डंपरों और टै्रक्टरों से अवैध खनन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने खनन कर रहे टै्रक्टर रोककर आगे तख्त डालकर रास्ता बंद कर विरोध किया और कहा कि तुम लोगों द्वारा रात-दिन मिट्टी निकाली जा रही है वह बड़ी मात्रा में सडक़ पर गिर गयी है। जिससे कई लोगों को चोंट लग गयी है। खनन माफिया शिवम चौहान ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि हम मिट्टी हटवा देंगे और पानी डलवा देंगे। स्थानीय पुलिस की मध्यक्षता से लोग मान गये, लेकिन अवैध खनन बंद नहीं हुआ। सूत्रों की माने तो इस खनन की जिला खनन अधिकारी नितिन वर्मा को पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रीय लोगों ने जब दबाव बनाया तो मंगलवार को प्रात: ५ बजे के आसपास खनन अधिकारी नितिन वर्मा ने पहुंचकर मौके से जेसीबी संख्या यूपी २7सीटी/१४५० व कई टै्रक्टर ट्राली मिट्टी से भरी हुई पकडक़र याकूतगंज चौकी पर यह कहकर खड़ी करा दी कि इनको सीज कर दिया। जब इस संदर्भ में देर शाम संवाददाता ने हुई कार्यवाही की जानकारी खनन अधिकारी से की तो उन्होंने बताया कि उसके पास दिन की परमीशन थी। गाटा संख्या की जांच करायेंगे, लेकिन रात में खनन करने की कोई परमीशन नहीं है। कार्यवाही के नाम पर गोलमोल जबाव दिया। वहीं चौकी इंचार्ज विनोद ने बताया कि मैं बाहर हूं और मुझे खनन अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अब देखना यह है कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर क्या कार्यवाही होती है।
खुले आम हो रहा है रात और दिन अवैध खनन, जेसीबी सहित तीन टै्रक्टर जब्त
