संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लडक़ी ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नाबालिग लडक़ी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब ७ बजे शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेठ निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामदे में पड़ी टीन के भीम में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका पांच बहनें है। जिसमें दो की शादी हो चुकी है। मृतका की मां दो बेटियों को लेकर आगरा दवा लेने गयी थी। मृतका के घर पर उसके बाबा ही थे, जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, तभी यह घटना घट गयी। जब घटना की जानकारी मृतक को दी गयी, तो वह वापस लौट आयी। फिलहाल घटना की जानकारी थाना पुलिस को नहीं दी गयी। मृतका के शव का ढाईघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं घटना के संबंध में में ने बताया गया कि घर पर भी कोई वाद विवाद नहीं था, फिर पता नहीं क्यों पुत्री ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *