Headlines

अज्ञात वाहन की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से भतीजे की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चाचा घायल हो गये। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम अवंतीबाई निवासी 40 वर्षीय निरंकार पुत्र ग्यादीन अपने चाचा छंगेलाल के साथ बाइक से भवानी नगर दावत खाने जा रहा था। राजेंद्र नगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे निरंकार की मौत हो गयी, जबकि घायल छंगेलाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पत्नी अनीता व रामबेटी आदि परिजनों में चीत्कार मच गयी। मृतक खेती करने का कार्य करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *