फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की हालत बिगड़ गयी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम गाँधी निवासी 40 वर्षीय आलोक बाथम पुत्र हरीकिशन राजमिस्त्री का कार्य करता था। वह ग्राम आशा की मडैय़ा निवासी वीरपाल की पुत्री के विवाह में शामिल होने गया था। वापस आने के दौरान रामनिवास महाविद्यालय के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसके जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। रात 10.58 मिनट पर उसे ईएमटी मनोज कुमार व सिपाही अंकित ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी दीपा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
