मार्ग दुर्घटना में घायल पंचायत मित्र की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोटर साइकिल से आ रहा पंचायत मित्र मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के जलालपुर पनवारा के ग्राम रतनापुर निवासी 37 वर्षीय जगविजय उर्फ रिंकू पाल पुत्र जगदीश पाल गाँव में पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत था। गुरुवार को वह अपाचे बाइक से मोहम्मदाबाद गया था। उसी दौरान थाना जहानगंज के ग्राम बहोरिकपुर तिराहे पर तेज रफ्तार टैंकर ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जगविजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लाया गया। जहाँ ईएमओ डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी करिश्मा, माँ सुदामा आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के साले अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के 12 वर्षीय पुत्र मयंक, 9 वर्षीय जान्हवी, 6 वर्षीय पुत्री श्रद्धा, 4 वर्षीय पुत्र अयंक है। मृतक 5 बहनों में अकेला भाई था। थानाध्यक्ष जहानगंज भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि चालक और टैंकर को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *