संजीव पारिया की मोहल्ला बजाजा में 5 करोड़ 19 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क

अब तक कुल 46 करोड़ की सम्पत्ति की जा चुकी है कुर्क
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने फतेहगढ़ के मोहल्ला बजाजा स्थित बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया की 5 करोड़ 19 लाख 70 हजार रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गयी है। इसके आलावा अन्य दो सम्पत्तियां पर प्रकाश में आयी हैं। जिनकी भी जल्द कुर्की की जायेगी। बताते चलें कि संजीव पारिया जनपद शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध हैं।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह के निर्देश पर तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला बजाजा पहुंचीं। जहां संजीव पारिया की 5 करोड़ 19 लाख 70 हजार रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गयी। वहीं तहसीलदार ने बताया कि भोलेपुर के अलावा मोहल्ला गढ़ी स्थित आवासीय प्लाट भी हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ 35 लाख रुपये है। उसको भी जल्द कुर्क किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उनका कन्नौज स्थित कालेज पहले ही कुर्क किया जा चुका है। जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 70 लाख ररुपये है। तहसीलदार ने बताया कि संजीव पारिया पर दिनांक 03.05.2024 को सरकार बनाम संजीव पारिया के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके तहत यह कुर्की की कार्यवाही हुई है। तहसीलदार ने बताया कि अब तक करीब 10 करोड़ से ऊपर की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है। उन्होंने बताया कुल संपत्ति का जो कुर्की आदेश है उसमें लगभग 10 करोड़ की संपत्ति निहित है। तहसीलदार सदर ने बताया कि पारिया की अनैतिक तरीके से अर्जित की गई 36 करोड़ की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। अब तक 46 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *