दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित छह घायल

कंपिल, समृद्धि न्यूज। मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर लाठी, डंडे, ईंट पत्थर चले। दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत छ: लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव पुरौरी निवासी सुभाष द्विवेदी ने मंगलवार शाम आवारा कुत्तों को खाना खिला दिया। एक कुत्ते ने पड़ोसी लटूरी के दरवाजे पर शौच कर दिया। इसी बात का उलाहना लटूरी के स्वजनों ने सुभाष को दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले। जिसमे प्रथम पक्ष से सुभाष उनकी पत्नी जया द्विवेदी, पुत्र प्रशांत व द्वितीय पक्ष से आर्येन्द्र, उनकी पत्नी प्रीती साथी रजनेश घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। गंभीर हालत में सुभाष को लोहिया रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *