विद्यालय से घर लौट रहे छात्र को कार ने कुचला, मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से घर जा रहे छात्र की हालत गंभीर हो गयी। उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती किया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलोखर निवासी विपिन यादव का 14 वर्षीय पुत्र विशाल कक्षा 6 का छात्र था। वह सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे विद्यालय से घर आ रहा था। वह मोहम्मदाबाद मंडी चौराहे के पास खड़ा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहाँ डा0 सनी मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दूसरे नम्बर के भाई 19 वर्षीय विवेक की किडनी आदि खराब हैं। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। दारोगा महेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। कार और उसके चालक को पुलिस नें हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *