दिल्ली में टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी सरमोद पुत्र विजेंद्र सिंह यादव उम्र 17 वर्ष ने दिल्ली में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के संबंध में बताया गया कि सरमोद कुमार का परिवार दिल्ली स्थित गाजियाबाद मंडी में रह रहा था। मृतक सरमोद मंडी में टेंपो चलाकर अपने घर परिवार भरण पोषण करता था। मृतक के दो अन्य भाई भी मंडी में अपना कारोबार कर रहे है। भाईयों के अनुसार अज्ञात कारणों से सरमोद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका देखा गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दिल्ली पहुंचे और शव लेकर गांव आ गये। जैसे ही घर पर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *