शोर मचाने पर गाली-गलौज कर की मारपीट, तमंचा लहराते हुए फरार
महिला ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ थाना पुलिस को दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे एक गांव निवासी पीडि़त पिता ने थाना क्षेत्र के ही गांव दादूपुर निवासी महेंद्र पुत्र हरदेव के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा आरोपी दबंग हंै और पिछले कई दिनों से देर सवेर मौका पाकर घर में घुस जाता है और उसकी नाबालिग बेटी से जबरन दुष्कर्म का प्रयास करता है। विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देता है। पीडि़त महिला के अनुसार आरोपी पिछले दस दिनों से घर में दस्तक देकर पुत्री को जबरिया ले जाने का दबाव बना रहा है। हालांकि हर बार विरोध कर आरोपी को भगा दिया गया। सोमवार की सुबह 4 बजे आरोपी उस वक्त घर में घुस गया जब घर परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आरोपी ने पुत्री को उठाया और जबरदस्ती साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए जमीन पर उठाकर पटक दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाए जाने पर पीडि़त महिला की आंख खुल गई। पीडि़त महिला का पति भी आ गया। मां तथा पिता द्वारा आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया गया, तो आरोपी गाली-गलौज करता हुए तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। पीडि़त महिला ने कहा कि आरोपी के जाने के बाद उसका पिता घर पर आ धमका और गाली-गलौज करते हुए कहा कि मेरा बेटा तेरी बेटी को उठाकर ले जाएगा अगर हिम्मत है तो रोककर दिखाओ। उधर आरोपी के पिता की धमकी से घबराई महिला ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीडि़त महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने न्याय का भरोसा दिया है।
सोते वक्त नाबालिग किशोरी को घर में घुसकर आरोपी ने दबोचा
![](https://www.samriddhisamachar.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-cropped-sam-lloho-Copy-Copy2.jpg)