दबंगों ने महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

भूमि को लेकर दबंगों से चल रहा है विवाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भूमि विवाद के चलते दबंगों नें महिला के घर में घुसकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम भरेहपुर निवासी ज्ञान देवी की भूमि पर मुन्नी देवी पत्नी दयाराम, कैलाश, सुनील, सोनू पुत्र दयाराम निवासी राजेपुर अवैध कब्जा करने की नियत से आये। जिसका ज्ञान देवी के भाई छविनाथ पुत्र शम्भु दयाल निवासी तिलपई गुरसहायगंज कन्नौज ने विरोध किया, तो आरोप है कि सभी आरोपी घर में घुसकर ज्ञान देवी के साथ मारपीट करने लगे। छविनाथ ने बताया कि आरोपी साथ में लाये पेट्रोल को ज्ञान देवी के ऊपर डालकर आग लगा दी। जिससे ज्ञान देवी जलने लगी। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। घायल ज्ञान देवी को गंभीर हालत में पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ हालत गंभीर होने पर चिकित्सक उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर रहे थे, उसी दौरान ज्ञान देवी ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से पूर्व पुलिस नें ज्ञान देवी की बयान ले लिये। फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम ने बताया कि घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *