पुत्रवधू नकदी व जेवर लेकर चली गयी मायके

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मऊदरवाजा थाना अंतर्गत ग्राम वरुण निवासी महेंद्र सिंह पुत्र देव सिंह ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसमें बताया मेरे पुत्र सत्यम कुमार पुत्र महेंद्र सिंह का एक्सीडेंट दिनांक 10 जनवरी 2024 को हो गया था। उसमें उसकी मृत्यु हो गई थी। मैंने अपने पुत्र की शादी 16 फरवरी 2016 में हुसैनपुर बांगर निवासी सुधा देवी पुत्री वृंदावन के साथ की थी। मेरी पुत्रवधू लगभग 2,00,000/- के जेवरात एवं 50,000 नगद लेकर के अपने मायके अपने पिता वृंदावन के पास रह रही है ना तो मेरे नाती एवं नातिन को नहीं दे रही है और ना ही मेरे घर पर जा रही है। पीडि़त ने पुलिस से न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *