किसान के आलू के ढेर में अज्ञात लोगों ने लगायी आग

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। किसान के खेत में लगे आलू की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच बीघा आलू की फसल जल गयी। जली फसल देखकर किसान मायूस हो गया और काफी देर तक गुमशुम बैठा रहा।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगला केल निवासी राम सिंह के खेत में आलू की खुदाई कर फसल को खेत में ही जमा कर दिया था। बीती रात पीडि़त किसान खेत से अपने घर चला आया, तभी रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने उसके खेत में जमा हुई फसल में आग लगा दी। जिससे पीडि़त कसान का पांच बीघा आलू जल गया। जब सुबह पीडि़त ने खेत में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने कहा कि काफी मेहनत कर उसने आलू की फसल पैदा की थी। उसका कहना था कि जब आलू महंगा हो जायेगा, तब बेच देगा और लोगों से लिया कर्ज आदि चुका देगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उसका ठीक उल्टा हो गया और उसके खेत में जमा की गई फसल में लोगों ने आग लगा दी। इस बात की पीडि़त ने थाने में तहरीर देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *