अज्ञात व्यक्ति की गर्मी से बिगड़ी तबियत, मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्बा मोहम्मदाबाद में लगभग 30 वर्षों से रह रहे अज्ञात व्यक्ति की गर्मी से तबियत खराब होने के कारण मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार संकिसा रोड पर स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति रहता था। वह इधर उधर काम करके अपना जीवनयापन करता था। शुक्रवार को गर्मी के कारण उसकी तबियत खराब हो गयी। जिस पर आसपास के लोगों ने १०८ पर फोन करके उसे एंबूलेंसे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। डॉक्टर मोहित यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा इंचार्च सुहैल खान ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि वृद्ध काफी समय से यहां रह रहा था। वह कहां का रहने वाला था, यह जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *