उपचार के दौरान महिला की हुई मौत, प्रसव के बाद चल रहा था उपचार

फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर निवासी आनंद कुमार का विवाह कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी स्व0 बालक नाथ की पुत्री रुचि से 2020 में हुआ था। कोई एक महीने पूर्व पत्नी रुचि ने बेबी ट्यूब के जरिए दो बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के बाद महिला बीमार हो गई। जिसका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। दो दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर महिला को फर्रुखाबाद के प्राइवेट नर्सिंग में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की रात्रि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सोमवार की सुबह मायके पक्ष से लोग मृतका की ससुराल पहुंचे। महिला की मौत के बाद ससुरालीजनों ने जमकर हंगामा किया और दोनों बच्चों के नाम जमीन करने की बात कही। काफी देर तक वाद विवाद की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर शमसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करते हुए मायके पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की। बाद में ससुरालीजन दोनों बच्चों के नाम जमीन करने पर राजी हो गए। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पति आनंद कुमार ने बताया पत्नी रुचि ने बेबी ट्यूब के जरिए एक माह पूर्व दो बच्चों को जन्म दिया था। बच्चों के जन्म के बाद पत्नी की तबीयत खराब रहने लगी। आगरा के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। 2 दिन पूर्व हालत बिगडऩे पर फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई राजीव ने बताया बहन के बीमार होने की सूचना नहीं दी गई। मौत की सूचना जरूर दी गई। उन्होंने दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए जमीन नाम करने की बात कही थी। मृतका की मां रामा कांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *