बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचे पति ने जब पत्नी को फांसी पर लटका देखा, तो वह चीख पुकार करने लगा। आनन-फानन में एंबूलेस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। असमय घटी घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी वीर सिंह की 8 वर्ष पूर्व जनपद हरदोई के विलसन निवादा निवासी अवंतिका से शादी हुई थी। अवंतिका काफी दिनों से बीमारी से ग्रसित थी। उसके पेट में पथरी थी। असहनीय दर्द होने की वजह से वह काफी परेशान रहती थी। रविवार दोपहर को जब पति खेत पर गया था और बच्चा बाहर खेल रहा था, तभी अवंतिका ने कमरे के गेट के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। वीर सिंह ने बताया की उनके एक 4 साल का पुत्र गौरव है। 4 साल पहले छत से गिरने से एक पुत्र की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईएमओ डॉ ध्रुव राज ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं लोहिया अस्पताल से पुलिस को सूचना भेज दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *