बाइकों की भिड़ंत में युवक गम्भीर रुप से घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना घुमरी क्षेत्र के मोहल्ला उतरने निवासी श्याम सिंह जाटव उम्र 35 वर्षीय पुत्र महेश चन्द्र जाटव बाइक द्वारा कायमगंज क्षेत्र के गॉव लालपुर अपनी ननिहाल में मामा मोहनलाल जाटव की गमी उठाने आया था। गमी उठाकर वापस घर लौटते समय जैसे ही वह ब्राहिमपुर जागीर कोतवाली कायमगंज के निकट पहुंचा, तभी बाइकों की आमने सामने जोरदार भिडन्त हो गई। जिससे बाइक सवार श्याम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को 108 एम्बुलेन्स से ईएमटी राजीव द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। जहॉ चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शोभित शाक्य ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *