अटेवा, पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

शिक्षक नेता नजरबंद होने के कारण नहीं दे पाये मुख्यमंत्री को ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव को उनके विद्यालय रतनपुर कमालगंज में ही नजरबंद कर लिया गया। कमालगंज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व सह संयोजक सुधीर पाल सहित दर्जनों शिक्षकों ने रास्ते में ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने ज्ञापन नहीं देने दिया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव को उनके विद्यालय में ही नजरबंद कर दिया गया, जबकि प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व सुधीर पाल को नेकपुर क्रॉसिंग पर जाते समय रोक लिया गया। शिक्षक नेता प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। हम इसको लेकर रहेगें। सुधीर पाल ने कहा कि नजरबंद करने से आंदोलन को रोका नहीं जा सकता है। शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव के आवास पर जाकर उनका हौसला बढ़ाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में शासन का इस प्रकार का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में जबाव दिया जायेगा। इस मौके पर फूल सिंह शाक्य, विमलेश शाक्य, सुनील कुमार, विश्वप्रकाश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *