हवन पूजन के साथ मनाया गया अन्तर्राष्टीय यज्ञ दिवस

यज्ञ में आहूतियां देकर सुख-समृद्धि की गई कामना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतरर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर आर्य समाज के वैश्विक संगठन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के आवाह्न पर जनपद में आर्य समाज से जुड़े सैकड़ों परिवारों ने एक साथ सामूहिक यज्ञ कर भाग लिया।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मीडिया प्रभारी आचार्य संदीप आर्य ने बताया कि विश्व के १०० से अधिक देशों तथा सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रान्तों व नगरों में आर्य समाज के कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कर संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। जिले में स्थित सभी आर्य समाजों व उनसे जुड़े परिवारों में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला सभा के प्रधान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने आर्य समाज लोहाई रोड में सभी पदाधिकारियों के साथ यज्ञ किया तथा यज्ञ के महत्व को शास्त्रोक्त प्रमाणों सहित बताया। उन्होंने कहा कि यज्ञ सारे संसार की नाभि है तथा सभी जड़ चेतन देवताओं का मुख यज्ञ की अग्नि है। भारत के प्राचीन ऋषियों द्वारा मानव कल्याण हेतु यज्ञ पर विशेष बल दिया गया। डॉ0 शिवराम सिंह आर्य ने नबावगंज स्थित आवास पर यज्ञ किया। जिसमें सैकड़ों क्षेत्र वासियों ने भाग लेकर यज्ञीय संस्कृति को अपनाने का संकल्प लिया। आचार्य संदीप आर्य ने आर्य समाज मन्दिर कमालगंज में स्थित एम0डी0एस0 लाइब्रेरी में यज्ञ किया। यज्ञ से हमारे अंदर धार्मिकता व परोपकारमय जीवन के गुण विकसित होते हैं। जिससे हमारी युवा पीढ़ी संस्कार वान होकर अपने कर्तव्यों को जानकर उनका निष्ठापूर्वक पालन कर राष्ट्रभक्त व मात-पिता की भक्त बन सकती है। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के आर्य समाज भोलेपुर, फतेहगढ़, याकूतगंज, कायमगंज, गंगापार क्षेत्र में आर्य समाज सीढे चकरपुर, आर्य समाज कर्णपुर दत्त, राजेपुर आदि स्थानों पर यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वमी श्यामानंद, प्रदीप आर्य, राजीव आर्य, हरिओम शास्त्री, अनुराग राठौर, विवेक राठौर, प्रमोद राजपूत, राहुल राजपूत, सत्यभान, साहिल, उत्कर्ष आर्य, उदिता आर्या, राधा, सीनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *