होली हम सबके लिए गौरव का पर्व है: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीडी चतुर्वेदी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पंडित विमल प्रसाद तिवारी स्मृति संस्थान द्वारा होली मिलन एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। विभिन्न समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर गुजिया खिलाकर शुभकामनायें दी। संस्थान के सचिव आदेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि होली भाईचारे का पावन पर्व है। विशेष अतिथि सेवानिवृत्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बीडी चतुर्वेदी ने कहा कि होली का पर्व हम सबके लिए गौरव का पर्व है। राष्ट्रीय कवि शिवओम अम्बर ने होलिका माता एवं भक्त प्रहलाद का स्मरण सुनाया। कार्तिकेय तिवारी ने आये हुए सभी अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संदीप वर्मा ने संगीत गु्रप द्वारा भजन एवं गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर समाजसेवी संजय गर्ग, अनिल कुमार मिश्रा, फैसल शर्मा, चित्रा अग्निहोत्री, प्रीती तिवारी, असद सिद्दीकी, स्पर्श मिश्रा, फिरोज खान, तनमय मिश्रा, सचिन साध, उदित अग्रवाल, दिनेश प्रताप सिंह, विनोद वर्मा, रविन्द्र साध, नीरज वर्मा, विवेक अग्निहोत्री, रमन सारस्वत, संजीव बाजपेयी, सभासद अतुल शंकर दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *