अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह राठौर, महामंत्री बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष अरविन्द परिहार की देखरेख में फतेहगढ़ स्थित समबीम पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह परिहार ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेन्द्र सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अनिल प्रताप सिंह ने भाग लिया। पूर्व प्राचार्य डा0 मुकेश सिंह राठौर, बदले सिंह चौहान ने विचार रखे। संचालन महेश पाल सिंह उपकारी ने किया। वीरेन्द्र सिंह राठौर ने संगठन को मजबूत करते हुए कहा संघे शक्ति कलयुगे का विवेचन किया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोग कार्यक्रमों में ठीकठाक से भागीदारी नहीं कर रहे है। यह भविष्य के लिए चिंता की बात है। हमें एकजुटता का प्रदर्शन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी ९ मई महाराणा प्रताप की जयंती पर विशाल रैली का भव्य आयोजन होगा। मुकेश राठौर ने कहा कि समाज में व्याप्त नशा व जुआ, मांसाहार, तम्बाकू, पान मसाला आदि के सेवन से दूर रहने का आवाह्न किया। अध्यक्षता कर रहे रणवीर सिंह परिहार ने कहा कि हमारे पढ़ाये हुए छात्र आज देश के विभिन्न हिस्सों में तथा विदेशों में छाये है। साथ ही एक बैनर तले पूर्व छात्र सम्मेलन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल सिंह गहरवार, आदित्य सोमवंशी ने विचार रखे। वैभव सोमवंशी ने अपनी कविताओं के माध्यम से मंत्रमुग्ध किया। कवि विशाल श्रीवास्तव ने कविता पढ़ी, महेश पाल सिंह उपकारी ने होली के हुड़दंग पर कविता सुनाई। धन्यवाद जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने ज्ञापित किया। सभी को अबीर गुलाल लगाकर गुझिया खिलाकर मुहं मीठा कराया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *