फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने अपने सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए जन सम्पर्क किया। जिलाध्यक्ष केके यादव ने ग्राम पलिया मुरली नगर, सरपालपुर, पहाड़पुर, जटपुरा, कैचिया, लोखंडपुरा, गढिय़ा आदि गांव में जन सम्पर्क कर डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए वोट मांगे। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, सचिव अनिल कुमार व दुर्विन यादव के साथ गांव में जन सम्पर्क किया और सैनिक प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्व सैनिकों से बैठक कर चर्चा की और उनके हाल-चाल लिये। केके यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत करना है। संगठन को ऊंचाईयों तक पहुंचाना है। इसलिए सभी लोग सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य का समर्थन करें। उन्होंने ग्रामीणों से सपा के लिए मतदान करने की अपील की। जन सम्पर्क के दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने ग्रामीणों से चर्चा कर सपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
