फर्रुखाबाद के लिए शमशाबाद से जल्द शुरु होगी बस सेवा

नगर पंचायत अध्यक्ष ने 4 नवंबर 2023 को डीएम को लिखा था पत्र
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद से फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ के लिए जल्द रोडवेज बस सेवा शुरु की जायेगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उ0प्र0 राज्य सडक़ परिवहन निगम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह ने नगरवासियों की मांग पर पूर्व में दिनांक 4 नवंबर 2023 को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शमशाबाद से फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ रोडवेज बस सेवा शुरु करने की मांग की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उ0प्र0 राज्य सडक़ परिवहन निगम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शमशाबाद के लोगों को जल्द ही रोडवेज की सुविधा मिलेगी। लोगों का कहना है कि इससे डग्गामारी पर लगाम लगेगी। साथ ही छात्र-छात्राओं व सरकारी कर्मचारियों व अधिवक्ताों को भी काफी लाभ होगा, लेकिन अभी तक डग्गामार वाहन चालक लोगों से मनमाना किराया वसूलते थे। साथ ही लोगों को वाहन का इंतजार भी करना पड़ता था, लेकिन अब बस सेवा शुरु होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *